नितिन का हत्यारा आकाशदीप गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2020 - 11:21 AM (IST)

जालंधर(शौरी): नकोदर रोड स्थित दयोल नगर में कोठी में नितिन अरोड़ा उर्फ डोलू पुत्र भोला नाथ निवासी अशोक नगर की गोली माकर हत्या करने वाले आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र हरिंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 331 गली नंबर 6 शहीद बाबू लाभ सिंह नगर को आखिकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारे आकाशदीप से वारदात के दौरान प्रयोग की पिस्तल तथा एक अन्य पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस तथा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक 5 जून की रात को नीतिन को साहिल की कोठी में रंजत के कहने पर आकाशदीप ने गोली मार दी थी। नितिन की उपचार के दोरान लुधियाना के डी.एस.सी. अस्पताल में मौत हो गई थी। इस केस में पुलिस रजत को पहले ही काबू कर चुकी है और साहिल को हाल में गिरफ्तार करने के साथ गैंगेस्टर दलबीर सिह बीरा जोकि इस गैंग को चलाता है, उसकी शह पर वारदात को अंजाम दिया था, क्योंकि उन्हें लग रहा था की नितिन उनके विरोधी ग्रुप के साथ मिलकर उनकी जानकारियां लीक कर रहा है। पुलिस जेल से बीरा को लाकर केस में नामजद कर चुकी है। इस केस में आकाशदीप फरार चल रहा था जिसे सी.आई.ए. स्टाफ तथा भार्गव कैम्प की पुलिस ने सयुक्त रूप से गांव परागपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News