No Entry जोन के बोर्ड लगे होने के बावजूद घुस रहे हैवी व्हीकल, डी.जी.पी. को शिकायत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 08:28 AM (IST)

जालंधर(स.ह.): मकसूदां सब्जी मंडी से लेकर वर्कशाप चौक तक हैवी व्हीकल्ज की एंट्री बैन होने के बावजूद बिना रोक-टोक हैवी व्हीकल दाखिल हो रहे हैं। मकसूदां मंडी के सामने ट्रैफिक पुलिस के बोर्ड लगे होने के बावजूद नियमों का पालन नहीं हो रहा, जबकि ट्रैफिक मुलाजिम भी हैवी व्हीकल की एंट्री रोकने के लिए गंभीर नहीं। कुछ समय पहले इसी रोड पर हैवी व्हीकलों की चपेट में आकर 2 महिलाएं जान गंवा बैठी हैं। 

इस रोड पर हैवी व्हीकल्ज को रोकने के लिए समाज सेवक पंकज ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, डी.जी.पी. पंजाब, डी.सी., सी.पी. व ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक को भेजी थी। डी.जी.पी. पंजाब से आए मेल के जवाब में कहा गया है कि जांच को मार्क कर ट्रैफिक विंग पंजाब को भेज दिया गया है। पहले मकसूदां सब्जी मंडी से वर्कशाप चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक एंट्री बंद की गई थी, लेकिन हाल में ही ट्रैफिक पुलिस ने नए बोर्ड लगा कर सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक की हैवी व्हीकल को एंट्री करने की इजाजत तो दे दी लेकिन 1 बजे के बाद भी हैवी व्हीकल्ज को इस रोड पर रोका नहीं जा रहा।

बता दें कि इसी रोड पर 5 कालेज और 6 स्कूल हैं, लेकिन उसके बावजूद ट्रैफिक कर्मी हैवी व्हीकल की एंट्री रोकने में सक्षम नहीं।इस बारे जब ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक अश्विनी कुमार ने कहा कि अगर हैवी व्हीकल नो एंट्री जोन में दाखिल हो रहे हैं तो वह खुद जाकर जांच करेंगे। अगर कोई भी हैवी व्हीकल पकड़ा गया तो उसे इंपाऊंड किया जाएगा। 

swetha