कोठी में अकेले रहते बुजुर्ग का बेरहमी से कत्ल
punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2016 - 10:44 AM (IST)

नकोदर (रजनीश): रेलवे स्टेशन के नजदीक मोहल्ला सरां में एक कोठी से पुलिस ने एक बुजुर्ग का शव बरामद किया है, जिसका किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक हरबंस सिंह(65) पुत्र बतन सिंह कोठी में अकेला ही रहता था, जबकि उसका एक लड़का विदेश और 2 लड़के गांव मल्लियां कलां में रहते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. दलजीत सिंह हुंदल, जङ्क्षतद्र सिंह धालीवाल पुलिस उपकप्तान, परमिंदर सिंह सिटी थाना प्रभारी, दविंद्र सिंह घुम्मन सदर थाना प्रभारी समेत पुलिस फोर्स हादसे वाली जगह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच आरम्भ कर दी है। सिटी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि कत्ल करीब 24 घंटे पहले किया लगता है।
पुलिस ने लूटपाट की घटना से इंकार करते हुए कहा कि कोठी से करीब 18000 रुपए व मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस विभिन्न थ्यूरियों पर जांच में जुट गई है और काल डिटेल भी मंगवाई जा रही है। पुलिस ने शव को पंचनामे के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस अंधे कत्ल की गुत्थी शीघ्र ही सुलझा ली जाएगी। पुलिस ने मृतक के लड़के के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है।