5 ग्राम हैरोइन समेत 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 12:19 PM (IST)

जालंधर(महेश): ए.सी.पी. सैंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया है कि चोरी के 2 मामलों में नामजद आरोपी को 5 ग्राम हैरोइन समेत थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. सुलक्खण सिंह के नेतृत्व में एस.आई. अश्विनी कुमार नंदा ने गिरफ्तार किया है। सूर्या एन्क्लेव से पकड़े गए उक्त आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी केयर ऑफ सुमन प्रधान न्यू गांधी नगर के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से दर्ज चोरी के 2 मामलों में संजीव कुमार जेल भी जा चुका है। 

उसके खिलाफ थाना रामा मंडी एन.डी.पी.एस. एक्ट का एक और केस दर्ज कर लिया गया है। उससे और पूछताछ करने के लिए उसे माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। ए.सी.पी. हरसिमरत ने कहा है कि पुलिस पता लगा रही है कि संजीव कुमार हैरोइन कहां से लेकर आता था और किसको सप्लाई करता था।

Edited By

Sunita sarangal