स्टेशन पर केवल रिजर्वेशन वाले यात्री की ही होगी एंट्री: डी.आर.एम.

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 11:06 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल कहा कि रेलवे विभाग द्वारा 1 जून से 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है, जिनमें करीब 8 ट्रेनें अमृतसर से वाया जालंधर लुधियाना होते हुए चलेगी। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो  आने वाले दिनों में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान रेलवे स्टेशन पर केवल सफर करने वाले यात्री की ही एंट्री होगी। उनके साथ आए किसी भी अटेंडेंट को स्टेशन के अंदर दाखिल होने की इजाजत नहीं होगी।  

डी.आर.एम. जालंधर दूरदर्शन के लाइव कार्यक्रम अज दा मसला में भाग लेने के लिए आए थे। इस प्रोग्राम में उन्होंने करीब आधा घंटा लोगों के सवालों के जवाब दिए। इसके बाद वे सीधा रेलवे रेस्ट हाउस पहुंचे और वापस फिरोजपुर लौटने से पहले कुछ समय के लिए चुनिंदा पत्रकारों से रू-ब-रू हुए।            

Vaneet