अधूरी तैयारी के बीच पब्लिक के हवाले किया PAP फ्लाईओवर, 3 घंटे में ए 3 हादसे

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 09:39 AM (IST)

जालंधर: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद पब्लिक हवाले किया पी.ए.पी. फ्लाईओवर मात्र 7 घंटे बाद ही बंद करना पड़ा। कारण आधी-अधूरी तैयारी थी। फ्लाईओवर खोलने के मात्र 2 घंटे बाद ही लगातार 3 हादसे हो गए। एक्सीडैंट वहां हुए जहां से सोमा कम्पनी ने जालंधर से अमृतसर जाने वाले ट्रैफिक को पी.ए.पी. आर.ओ.बी. पर चढ़ाने से मना किया था और उसे प्वाइंट को एक्सीडैंट प्रॉन एरिया घोषित किया था। कम्पनी को 31 मार्च का दबाव होने के कारण 2 दिन पहले ही फ्लाईओवर को खोलना पड़ा। 

दोपहर सवा 12 बजे सोमा कम्पनी के प्रोजैक्ट डायरैक्टर समेत ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक, ए.सी.पी. ट्रैफिक व इंजीनियर्स की टीम ने हरी झंडी दिखा कर फ्लाईओवर पब्लिक के हवाले कर दिया। हरी झंडी देने से पहले सोमा कम्पनी के प्रोजैक्ट डायरैक्टर ने साफ तौर पर कहा कि फ्लाईओवर पर ट्रैफिक दौड़ाने से पहले पी.ए.पी. चौक से सॢवस लेन पर होते हुए पी.ए.पी. आर.ओ.बी. पर चढऩे वाले ट्रैफिक को रोक दिया जाए नहीं तो लुधियाना से आने वाली गाडिय़ां तेज रफ्तार में फ्लाईओवर से उतरते हुए जालंधर से अमृतसर जाने वाले वाहनों से टकरा सकती हैं। कम्पनी के अधिकारियों ने कहा कि सिटी से अमृतसर जाने वाले ट्रैफिक को रामामंडी चौक से यू-टर्न लेकर फ्लाईओवर पर चढ़ कर ही अमृतसर की तरफ रवाना किया जाए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने तर्क दिया कि अगर सिटी का ट्रैफिक रामामंडी चौक डायवर्ट करके फ्लाईओवर पर चढ़ाया तो लंबा जाम लग जाएगा। 

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सिटी से बसें ही ज्यादातर अमृतसर की तरफ जाती हैं और फ्लाईओवर खोलने से 80 प्रतिशत ट्रैफिक फ्लाईओवर पर होगा, जिसके चलते किसी तरह का रिस्क नहीं होगा। सबसे पहले लुधियाना से अमृतसर जाने वाली लेन को खोला गया। करीब 20 मिनट बाद ही एक्सीडैंट प्रॉन एरिया पर जाम लग गया। पी.ए.पी. स्कूल की बसें यू-टर्न लेकर आर.ओ.बी. पर चढऩे के कारण भी जाम लगना शुरू हो गया। आनन-फानन में ट्रैफिक पुलिस ने पी.ए.पी. से निकलने वाली बसों को रामामंडी चौक से यू-टर्न लेने को कहा और जाम खुल गया। पूर्ण रूप से फ्लाईओवर को पब्लिक हवाले कर दिया गया था। दोपहर 2 बजे फ्लाईओवर से उतरी गाड़ी व सिटी से आर.ओ.बी. पर चढ़ रही गाड़ी की टक्कर हो गई। इसके सवा घंटे बाद उसी प्वाइंट पर बाइक व कार की टक्कर हो गई। 2 हादसे होने के बाद ट्रैफिक पुलिस तुरंत वहां पर मुलाजिम भी तैनात किए, लेकिन 5 बजे के करीब उसी प्वाइंट पर तीसरा हादसा हुआ और 2 वाहन फिर टकरा गए। कम्पनी के अधिकारियों ने प्रशासन को सूचना दी कि एक्सीडैंट प्रॉन एरिया पर 3 हादसे हो गए हैं। इसी बीच डी.सी. वरिन्द्र कुमार शर्मा, सी.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक अश्विनी कुमार वए.सी.पी. ट्रैफिक वैभव सहगल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सारी समीक्षा करने के बाद लुधियाना से अमृतसर जाने वाली लेन को बंद करने का फैसला लिया। 
शाम 7 बजे वह लेन बंद कर दी गई और लेन ब्लॉक करके पी.ए.पी. चौक से वाहनों को पी.ए.पी. आर.ओ.बी. से होते हुए अमृतसर की तरफ मोड़ दिया गया। 

टूटी रोड, फिनिशिंग भी नहीं, बिना साइनबोर्ड के खोल दिया फ्लाईओवर 
हैरानी की बात है कि 10 साल बाद पूरे हुए पी.ए.पी. फ्लाईओवर की रोड टूटी थी। टूटी रोड पर ही वाहन दौड़ाने की इजाजत दे दी गई। फ्लाईओवर पर मिट्टी ही मिट्टी थी जबकि फिनिशिंग भी नहीं की गई थी। फ्लाईओवर के दोनों तरफ कहीं भी साइन बोर्ड नहीं लगे थे। जिन लोगों ने जालंधर जाना था, वे भी फ्लाईओवर चढ़ रहे थे और बाद में उसी रास्ते से वापस आते दिखे। 

Vatika