भूख हड़ताल पर बैठे माता-पिता की हालत बिगड़ी, ग्लूकोज चढ़ाया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 09:18 AM (IST)

करतारपुर(साहनी): 14 मार्च से करतारपुर थाने के बाहर डिंपल कत्ल केस के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों सहित भूख हड़ताल पर बैठे मृतक के माता-पिता की सोमवार देर सायं तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें ग्लूकोज लगा दिया। यह ग्लूकोज थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए जमीन पर ही लगाया गया है। इस मौके पर डिंपल के पिता सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले करतारपुर शीतला मंदिर के पास उनके इकलौते बेटे डिंपल का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था, मगर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सुस्त चाल चल रही है, इसी लिए उन्होंने धरना दिया है।

PunjabKesari, Parents sitting on hunger strike deteriorate, glucose up

मृतक की पत्नी हिना ने अपनी बेटी की पुलिस कस्टडी के लिए उठाई मांग
इधर, 12 साल तक डिंपल के साथ रहने वाली उसकी पत्नी हिना ने भी गत रात्रि थाना करतारपुर में माता-पिता के साथ जाकर अपनी लड़की की कस्टडी की मांग को लेकर ससुराल परिवार के विरुद्ध शिकायत दी है। इस मौके पर हिना ने बताया कि जब डिंपल का कत्ल हुआ था, तो उस समय वह गर्भवती थी। मौत के 15 दिन बाद उसने एक लड़की को जन्म दिया था। इससे पहले भी उसकी एक अन्य करीब 6 साल लड़की थी।

डिंपल की मौत के बाद वह करीब 6 माह तक ससुराल में रही, मगर इसके बाद लड़ाई-झगड़े बढ़ने के कारण वह अपने मायके आ गई। इस दौरान कथित तौर पर उसे अपनी लड़की से नहीं मिलने दिया जाता रहा। उसने बताया कि उसकी लड़की को भी ससुराल पक्ष धरने पर बैठा रहा है जिससे उसकी चिंता बढ़ गई है। इसलिए उसने पुलिस से लड़की की कस्टडी की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News