जालंधर चर्च का पादरी बलात्कार के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 10:25 PM (IST)

जीरकपुर: जालंधर चर्च के पादरी बजिंदर सिंह को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके ऊपर एक महिला से बलात्कर करने तथा उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। इस मामले में बजिंदर सिंह के साथ कुल सात लोग आरोपी बनाए गए हैं। अब तक केवल बजिंदर सिंह की ही गिरफ्तारी हो सकी है।

जानकारी के अनुसार जीरकपुर की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक बजिंदर सिंह ने उसे विदेश भेजने का वादा किया था। इसके एवज में उसने पीड़िता से पैसे भी लिए थे। बाद में उससे सेक्टर-63 स्थित एक फ्लैट में नशीली चीज देकर बलात्कार कर अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को शिकायत की तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Vaneet