लोगों के ए.टी.एम. कार्ड बदलकर पैसे निकलवाने वाले 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 10:27 AM (IST)

जालंधर(वरुण): फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस ने लोगों के ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उनमें से हजारों रुपए निकलवा चुके 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नशे के आदी है।  

जानकारी देते चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि 4 लोगों ने 2 युवकों को पकड़ कर उनके हवाले किया था। लोगों का आरोप था कि इन युवकों ने उनके ए.टी.एम. बदल कर पैसे निकाल लिए। पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपियों से अलग-अलग बैंकों के 13 ए.टी.एम. बरामद हुए। आरोपियों ने माना कि उन्होंने उन्होंने 4 लोगों के खाते में से 35000, 22700, 15000 व एक के खाते में से 10000 रुपए निकलवाए थे। आरोपियों की पहचान अजय कुमार उर्फ दाना पुत्र प्रेमचंद निवासी लम्मा पिंड व सोमदेव सिंह पुत्र बाली राम निवासी न्यू उपकार नगर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

Vaneet