शनि सुखधाम में पितृ तर्पण यज्ञ 28 सितम्बर को

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 08:00 PM (IST)

जालंधर   : जालंधर-पठानकोट रोड पर गांव रायपुर रसूलपुर में स्थित शनि सुखधाम में 28 सितम्बर को शनि पितृ तर्पण यज्ञ करवाया जा रहा है। धाम के संस्थापक मुरली मनोहर ने बताया कि इस पवित्र मंदिर में शास्त्रीय तरीके से पितृ दोष निवारण किया जाता है। यह पूजन सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस पूजन से पूर्वजों को प्रसन्नता मिलती है और उनके आशीर्वाद से जीवन सुखमय रहता है।

उन्होंने कहा कि गरुड़ पुराण के अध्याय नं. 50 के श्लोक नं. 57 के अनुसार पितरों के निमित्त अन्न, वस्त्र, कौड़ी, सोना, पुष्प, दूध, लस्सी, पशु, शुभ मुहूर्त एवं धन दक्षिणा का निमित्त पत्र बनाकर उनके निर्देशों का अभिषेक कर पितरों की शांति मुरली मनोहर ने बताया कि यज्ञ के बाद शाम 6 बजे शनि सुखधाम में शनिदेव की शिला का तेल, दही, शहद, पंचमेव, चीनी के साथ अभिषेक किया जाएगा। और इसके बाद शनिदेव की आरती और शनि देव के महाआरती का आयोजन होगा। इस दौरान लंगर व प्रसाद का कार्यक्रम पूरा दिन चलता रहेगा। इस यज्ञ के लिए मंदिर के संस्थापक मुरली मनोहर के साथ संपर्क किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News