नीविया के नाम से नकली फुटबाल और वॉलीबाल बनाने वाला किशनपुरा से गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 08:05 AM (IST)

जालंधर(महेश):किशनपुरा क्षेत्र में खेलों का सामान बनाने वाली मशहूर कंपनी नीविया के नाम से अवैध रूप से नकली फुटबाल व वॉलीबाल बनाने वाले आरोपी को थाना रामा मंडी की पुलिस ने आज किशनपुरा से गिरफ्तार किया है। 

ए.सी.पी. सैंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया कि काजी मंडी चौक में एस.एच.ओ. रामा मंडी सुखजीत सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पैक्टर माधवी कल्याण द्वारा लगाए गए पुलिस नाके पर फ्रीविल स्पोटर््स प्राइवेट लिमिटेड नीविया कंपनी के ब्रांड प्रोटैक्टर चंद्र शेखर पुत्र केवल कृष्ण ने शिकायत दी थी कि विनोद कुमार नामक व्यक्ति किशनपुरा चौक के नजदीक किराए पर लिए हुए कमरे में नीविया कंपनी के नाम पर फुटबाल व वालीबाल पैक करने वाले गत्ते के डिब्बे तैयार कर नकली सामान बनाता है, जिससे कंपनी का आॢथक नुक्सान होने के साथ-साथ कंपनी के ब्रांड का नाम भी खराब हो रहा है। 

इस सूचना पर एस.एच.ओ. सुखजीत सिंह ने समेत पुलिस पार्टी शिकायतकत्र्ता चंद्र शेखर को साथ लेकर वहां रेड की और नीविया ब्रांड के जाली लोगो वाली 1500 से अधिक शीट बरामद कर लीं। मौके से आरोपी विनोद कुमार पुत्र बनारसी दास निवासी किशनपुरा चौक को काबू भी गिरफ्तार कर लिया गया। ए.सी.पी. हरसिमरत सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ थाना रामा मंडी में कापीराइट एक्ट के अलावा आई.पी.सी. की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

आधी कीमत पर बेचा जाता था सामान  
नीविया कंपनी के ब्रांड का लोगो लगाकर आरोपी विनोद कुमार फुटबाल व वॉलीबाल आधी कीमत पर बेच रहा था। वह हलकी क्वालिटी का सामान बनवा कर उस पर नीविया कंपनी का लोगो लगा देता था ताकि देखने वाले को लगे कि यह एक बढिय़ा स्पोर्ट्स कंपनी का माल है। कंपनी के सामान से 50 प्रतिशत सस्ता होने के कारण मार्कीट में बिकता भी अधिक था। नीविया के असली ब्रांड का सामान न बिकने से कंपनी नुक्सान झेल रही थी। 

swetha