हिमाचल प्रदेश का सोनू व महितपुर का राणा हैरोइन समेत गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 09:01 AM (IST)

जालंधर(महेश): परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी नरेन्द्र मोहन ने 4 ग्राम हैरोइन समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ए.डी.सी.पी. सिटी-2 परमिन्द्र सिंह भंडाल व ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि एस.एच.ओ. जालंधर कैंट रामपाल के नेतृत्व में ए.एस.आई. नरेन्द्र मोहन व एस.आई. जसवंत सिंह द्वारा समेत पुलिस पार्टी परागपुर जी.टी. रोड से निकाले गए नए हाईवे पर आते जी.एन.ए. चौक में की गई विशेष नाकाबंदी के दौरान काले रंग की तेज रफ्तार एक्टिवा को चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, जिस पर 2 युवक सवार थे। उन्होंने पुलिस पार्टी को देखकर रास्ता बदल कर भागने की कोशिश की, लेकिन चौकी प्रभारी नरेन्द्र मोहन ने उन्हें साथी कर्मचारियों की मदद से दबोच लिया। 

उन्होंने अपना नाम हरप्रीत सिंह सोनू पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव मजारी थाना कोट कहलूर तहसील नैना देवी हिमाचल प्रदेश व गुरमीत सिंह उर्फ राणा पुत्र मोहिन्द्र सिंह निवासी मटुआं मोहल्ला महितपुर जिला जालंधर बताया। तलाशी लेने पर सोनू व राणा से 2-2 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जालंधर कैंट में केस दर्ज कर लिया गया है। उनसे और पूछताछ की जा रही है। कल उन्हें माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। इंस्पै. रामपाल व चौकी प्रभारी नरेन्द्र मोहन इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि सोनू व राणा हैरोइन कहां से लेकर आते थे और इस धंधे को कब से अंजाम दे रहे थे। कल उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। 

swetha