जालंधर देहाती पुलिस ने फिर घेरा गांव किंगरा, औरतों सहित 10 तस्करों को लिया हिरासत में

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 08:52 AM (IST)

भोगपुर(सूरी): जालंधर देहाती पुलिस की तरफ से एस.पी. क्राइम बलवीर सिंह संधू, ए.एस.पी. अंकुर गुप्ता (आई.पी.एस.) और डी.एस.पी. मक्खन सिंह नेतृत्व में भोगपुर थाना प्रमुख नरेश जोशी, एस.एच.ओ. आदमपुर जरनैल सिंह और एस.एच.ओ. पतारा रघुवीर सिंह और पुलिस चौकी पचरंगा के इंचार्ज सुखजीत सिंह बैंस ने नशे की तस्करी के लिए बदनाम थाना भोगपुर की पुलिस चौकी पचरंगा के गांव किंगरा को फिर घेरा डाला और सर्च अभियान के दौरान हर घर की तलाशी ली। वहीं नशा तस्करों को राजनीतिक शह होने के कारण इस गांव में नशे के व्यापार पर रोक लगानी मुश्किल हो रही है। 

जानकारी के अनुसार एस.पी. बलवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस गाडिय़ों का बड़ा काफिला गांव किंगरा पहुंचा और गांव को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस के पास गांव किंगरा के तस्करों की लंबी लिस्ट थी। पुलिस नशा तस्करी करने वाले संदिग्धों के घरों की तलाशी लेने गई थी। छापे के दौरान पुलिस को कई नशा तस्करों के घरों को ताले लटकते मिले। वहीं पुलिस ने  सर्च अभियान के दौरान गांव की कुछ औरतों समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

उक्त लोगों की पहचान हरजीत राम पुत्र करमजीत, परमजीत कौर पत्नी परमजीत सिंह, जितो पत्नी देबी, बलवीर कौर पत्नी लैहंबर, हरप्रीत पत्नी बरजिन्द्र लाल, हरजिन्द्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह, विशाल कुमार पुत्र गुरदयाल, जोगिन्द्र पाल पुत्र मंगत राम, कुलविन्द्र पाल पुत्र जोगिन्द्र पाल, सन्नी पुत्र सतपाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अंत में एस.पी. बलवीर सिंह और ए.एस.पी. अंकुर गुप्ता ने गांव के लोगों को एकत्रित कर गांव किंगरा में से नशे के खात्मे के लिए पुलिस का सहयोग करने और नशे की बीमारी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

वर्णनीय है कि जालंधर देहाती पुलिस ने 2 महीने पहले भी इसी गांव को घेरा डाल कर घर-घर तलाशी थी और 10 के करीब लोगों को पूछताछ के लिए राऊंड-अप किया गया था। अब भी गांव किंगरा में नशे की तस्करी पहले जैसे ही जारी है।इलाके में हर हाल में करेंगे नशे का खात्मा : गुप्ता गांव किंगरा में नशों के खिलाफ चलाए गए सर्च अभियान पर ए.एस.पी. अंकुर गुप्ता (आई.पी.एस.) ने कहा कि पुलिस किसी भी नशा तस्कर को नहीं बख्शेगी। पुलिस नशे के खात्मे के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इलाके में से हर हाल में नशों का खात्मा किया जाएगा। सर्च अभियान के कारण नशा तस्करों में भय देखने को मिल रहा है। ऐसे आप्रेशन आगे भी चलते रहेंगे।

swetha