धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर नंदनपुर कालोनी का डेरा संचालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 10:11 PM (IST)

जालंधर  (सुनील) : पुलिस ने डेरे में लोगों को भूत भगाने वाले व्यक्ति को  गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह निवासी नंदनपुर के रूप में हुई है उसके खिलाफ धार्मिक भावनाए भड़काने का केस दर्ज कर लिया गया है। थाना मकसूदां के अंतर्गत पड़ती नंदनपुर कालोनी में पिछले 2 दिन पहले डेरा चलाने वाले अवतार सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी मखदूमपुरा हाल निवासी नंदनपुर कालोनी के खिलाफ धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के प्रधान बलवीर सिंह मुच्छल, हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, यशपाल सिंह व तरलोक सिंह ने थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. मनजीत सिंह को लिखित शिकायत दी थी जिसके बाद जांच के लिए अवतार सिंह को थाने बुलाया गया था लेकिन वे जांच में शामिल नहीं हुआ। 

इस पर थाना मकसूदां की पुलिस ने वीरवार देर रात अवतार सिंह निवासी 231, मखदूमपुरा हाल निवासी नंदनपुर कालोनी जालंधर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने संबंधी धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जानकारी देते हुए थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने बताया कि अवतार सिंह को काबू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी अवतार सिंह को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini