काजी मंडी और संतोषी नगर समेत कई क्षेत्रों में कमिश्नरेट पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 08:38 AM (IST)

जालंधर(महेश): चुनावों को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने खासकर अवैध शराब समेत अन्य नशों की तस्करी करने वालों पर सख्ती की हुई है, जिसके चलते रविवार काजी मंडी, बलदेव नगर व संतोषी नगर समेत साथ लगते कई क्षेत्रों में कमिश्नरेट पुलिस ने सी.आर.पी.एफ. के जवानों को साथ लेकर फ्लैग मार्च निकाला और करीब 2 घंटे सर्च भी की। उक्त क्षेत्रों में पहुंची फोर्स का नेतृत्व ए.सी.पी. सैंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा कर रहे थे। उनके साथ थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. सुखजीत सिंह समेत अन्य थानों के एस.एच.ओ. भी मौजूूद थे।  

इस सर्च की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने इस सर्च के दौरान  कई संदिग्ध लोगों के घरों में जांच की। पुलिस ने रास्ते में निकल रहे वाहनों को भी चैक किया। ए.सी.पी. हरसिमरत सिंह ने कहा कि यह सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा और विशेषकर आ रहे लोक सभा चुनावों को लेकर पुलिस की गश्त को और बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अवैध शराब के अलावा अन्य नशों की तस्करी करने वाले समाज विरोधी तत्वों को भी चेतावनी दी है कि वे अपने गैर कानूनी धंधों को बंद कर दें, वर्ना पकड़े जाने पर बख्शे नहीं जाएंगे। 

Anjna