इस पुलिस कर्मी को दहेज से है सख्त नफरत, सोशल मीडिया पर Live होकर कही ये बात

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 05:32 PM (IST)

जालंधर: बेटे की शादी पर लड़की वालों से दहेज लेने का लालच लेकर बैठे लोगों के मुंह पर पंजाब पुलिस के जवान ने करारा थप्पड़ जड़ा है। सोशल मीडिया पर बेटे के साथ लाइव होकर पुलिस जवान इकबाल सिंह ने ऐलान किया कि  वह अपने बेटे के शादी पर दहेज नहीं लेगा। 

इकबाल सिंह ने कहा कि वीडियो बनाने का मकसद यह है कि यदि लड़के की शादी के समय जो मेरे से कोई गलत फ़ैसला लिया जाए तो यह वीडियो मेरे पैरों को रोक सके।  इंसान ने बेटी दे दी, उसने सब कुछ दे दिया। अपने जिगर का टुकड़ा देना आसान बात नहीं है। दहेज लेना ही आत्महत्याओं का कारण बनता है। पुलिस जवान ने कहा कि वह अपने बेटे के विवाह पर दहेज नहीं लेगा और अपने लड़के का विवाह तब करेगा जब वह अपने पैरों पर खड़ा होगा।


उन्होंने कहा कि दहेज हमारे समाज को लगा सबसे भयानक कोढ़ है, जिससे छुटकारा पाने की ज़रूरत है। आए दिन कोई न कोई बेटी इस दहेज रूपी दैत्य की भेंट चढ़ी रहती है, ज़रूरत है, ऐसीं शख़्सियतों के आगे आने और समाज को प्रेरित करने की। 

Vatika