पंजाब राज्य एमेच्योर बिलो-2000 फीडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन, फीडे मास्टर अश्विनी तिवारी ने किया उद्घाटन
punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 10:36 AM (IST)
जालंधर : पंजाब के प्रथम फीडे मास्टर और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ की खिलाड़ी चयन समिति के औपचारिक सदस्य अश्विनी तिवारी ने एजीआई ग्लोबल स्कूल, जालंधर में पंजाब राज्य एमेच्योर बिलो-2000 फीडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप-2025 के चौथे राउंड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजेश दुग्गल, अध्यक्ष, जिला शतरंज संघ, जालंधर, सुनील शर्मा, सचिव, जिला शतरंज संघ, जालंधर, वरुण कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला शतरंज संघ, जालंधर, सुनील जैन उपाध्यक्ष, जिला शतरंज संघ, जालंधर, शुभम चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर जिला शतरंज संघ जालन्धर उपस्थित थे।

अश्विनी ने खिलाड़ियों को उनकी शेष चैंपियनशिप और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। चार राउंड्स के बाद पांच खिलाड़ी ईश मीत सिंह जालन्धर, मेधांश गोयल बठिंडा, अमनप्रीत सिंह जालन्धर, आत्मिक त्यागी लुधियाना, बिपिन ढींगरा पटियाला बढ़त बनाए हुए है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

