जालंधर के इस होटल में सी.आई.ए. स्टाफ ने की रेड

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 09:38 PM (IST)

जालंधर (वरुण): सीआईए स्टाफ 1 ने नामदेव चौक पर स्थित शेखों ग्रैंड होटल के कमरे में चल रही जुए की बुक पर रेड करके 8 प्रोफैशनल जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी होटल के कमरा नंबर 409 में बैठ कर जुआ खेल रहे थे। मौके से पुलिस को 3 लाख 5 हजार रुपए की जुआ राशि और ताश के पत्ते मिले है। सीआईए स्टाफ 1 के ए.एस.आई. तरलोचन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने शेखों ग्रैंड होटल के कमरा नंबर 409 में रेड करके 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। 

पकड़े गए जुआरियों की पहचान नीरज पुत्र कमल कुमार निवासी लेबर कॉलोनी लुधियाना, गुरप्रीत सिंह पुत्र हरजंट सिंह निवासी चार्ली रोड, साहनेवाल लुधियाना, राहुल लूथरा पुत्र राकेश लूथरा निवासी साई कॉलोनी काला सिंघिया रोड, सुधीर पुत्र गुलशन निवासी बस्ती गुज्जा, राजू पुत्र जसवंत राय निवासी मखदूमपुरा, विशाल सोबती पुत्र राजन निवासी ढन्न मोहल्ला, जतिंदर कुमार पुत्र रजिंदर कुमार निवासी मखदूमपुरा और अंशु वर्मा पुत्र राजीव वर्मा निवासी हरबंस नगर के रूप में हुई है।  जुआरियों से पुलिस ने 3 लाख 5 हजार रुपए बरामद किए है। सभी खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है और उन्हें जमानत भी दे दी गई थी।

शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini