सी.डी.ओ. के खिलाफ रेल कर्मियों का प्रदर्शन अभियान लगातार जारी, मंडल अधिकारी खामोश

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 08:18 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन के कैरिज एंड वैगन डिपो में सी.डी.ओ. के पद पर तैनात उपकार वशिष्ठ के खिलाफ रेल कर्मियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। ऑल इंडिया रेलवे एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन, ओ.बी.सी. एसोसिएशन के अलावा अब उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन भी उपकार वशिष्ठ को पद से हटाने की मांग कर रही है। 

सोमवार को भी यू.आर.एम.यू. की स्टेशन ब्रांच की तरफ से रेलवे पावर हाऊस के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। यूनियन के ब्रांच सैक्रेटरी बृजमोहन शर्मा सहित कई यूनियन नेताओं ने सी.डी.ओ. पर गंभीर आरोप लगाते हुए गहन जांच की मांग की। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से भारी संख्या में रेल कर्मी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फिरोजपुर मंडल के अधिकारी पूरी तरह खामोश हैं। फिरोजपुर मंडल के सीनियर डी.एम.ई. (सी.एन.डब्ल्यू.) वी.के. चड्ढा भी वशिष्ठ को न हटाने की जिद पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों की एक ही मांग है कि उपकार वशिष्ठ को सी.डी.ओ. के पद से हटाया जाए तथा दूसरे किसी भी अधिकारी को इस पद पर बिठा दिया जाए, जिस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी।  

swetha