सिटी स्टेशन पर 4 साल का बच्चा गुम होने से मचा हड़कम्प

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 10:47 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): रविवार शाम सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर बैठे मुकेरियां के एक परिवार का 4 साल का बच्चा विनायक गुम हो गया। बच्चा गुम होने की सूचना मिलने से रेलवे पुलिस में हड़कम्प मच गया। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। 

इस संबंध में पूछताछ केंद्र से बार-बार अनाऊंसमैंट भी की गई। जी.आर.पी. द्वारा बच्चे की मां को साथ लेकर स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर जांच की जा रही थी कि इसी दौरान उन्हें बच्चा प्लेटफार्म नंबर-3 में मिल गया। बच्चा देखकर मां व अन्य पारिवारिक सदस्यों की जान में जान आई। विनायक की मां ने पुलिस को बताया कि वे शादी की शॉपिंग के लिए मुकेरियां से जालंधर आए थे। 

वापस जाने के लिए वे सिटी स्टेशन पहुंचे। ट्रेन आने में अभी कुछ वक्त था, इसलिए वह प्लेटफार्म नंबर-1 पर बैठ गए। सभी आपस में बातें कर रहे थे व विनायक भी पास ही खेल रहा था। पता नहीं कब वह सीढिय़ां चढ़कर प्लेटफार्म नंबर 2-3 की ओर चला गया। बच्चा मिलने के बाद उन्होंने जी.आर.पी. का आभार व्यक्त किया।

swetha