पहले धूल भरी आंधी, फिर बारिश से लुढ़का तापमान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 09:31 AM (IST)

जालंधर(राहुल): बाद दोपहर की धूल भरी आंधी व फिर बारिश से तापमान में गिरावट आने के चलते अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 20 जून तक धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान तापमान में 2 से 5 डिग्री सैल्सियस तक उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। सामान्यत: तापमान 24 से 44 डिग्री सैल्सियस के बीच रहेगा। 21 से 23 जून तक आकाश में बादल छाए रहने के बावजूद अधिकतम तापमान 44 डिग्री सैल्सियस को पार कर सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस के करीब रहने की आशंका है।

swetha