चिट्टा पीने व बेचने वाले सुक्खा का भाई राजा गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 10:05 PM (IST)

जालंंधर(महेश): चिट्टा पीने व बेचने वाले सुक्खा अर्जुनवाल के छोटे भाई अबजिन्द्र सिंह राजा पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव अर्जुनवाल थाना आदमपुर को आज जंडू सिंघा पुलिस चौैंकी ने गिरफ्तार कर लिया है। 

एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल की गाइडलाइन व डी.एस.पी. सुरेन्द्र कुमार और एस.एच.ओ. सुक्खा सिंह के नेतृत्व में जंडू सिंघा चौंकी प्रभारी बलजिन्द्र सिंह ने चोरी के मामले में साल 2016 से भगौड़े चल रहे आरोपी राजा को उसके गांव से ही काबू किया है। उसके खिलाफ थाना आदमपुर में 26 मई 2012 को अंडर सैक्शन 380, 457 आई.पी.सी. के तहत केेस दर्ज किया गया था। साल 2016 में माननीय जज अरूण कुमार गर्ग की अदालत ने उसे भगौड़ा करार दे दिया। 

बलजिन्द्र सिंह चौंकी प्रभारी ने बताया कि गत दिनों राजा के बड़े भाई सुखविन्द्र सिंह सुक्खा को 400 नशीली गोलियों समेत पकड़ा गया था। उस पर 12 से अधिक केस दर्ज हैं और 6 मामलों में वह भगौड़ा चल रहा था। सुक्खा की गिरफ्तारी उसकी बहन व जीजा के घर से दिखाई गई थी। उसे माननीय अदालत ने जेल भेज दिया था। आज उसके भाई राजा को भी अदालत में पेेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

Vaneet