NHAI के अधिकारियों के खइलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक बेरी का धरना

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 12:47 PM (IST)

जालंधर(चोपड़ा,सोनू): पी.ए.पी. में बनाए गए फ्लाइओवर का गलत डिजाइन बनाने वाले एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक राजेंद्र बेरी ने पी.ए.पी. के पास धरने लगाया दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लेने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। बेरी ने पी.ए.पी फ्लाईओवर का गलत डिजाइन बनाने वाले एन.एच.ए.आई. (नैशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की मांग की। उन्होंने  कहा कि पहले तो 10 साल तक इस फ्लाईओवर का निर्माण अधर में लटका रहा, अब एक दशक के बाद फ्लाईओवर बन जाने के बावजूद शहरवासियों व वाहन चालकों को इससे कोई खास राहत नहीं मिल सकी, उलटा उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। 

निर्माण के दौरान हाईवे अथारिटी के अधिकारियों की नालायकियों के चलते फ्लाईओवर आज भी लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। जब से फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया गया है, तब से शहर से पी.ए.पी. रेलवे ओवरब्रिज को जाती एक सड़क को बैरीकेड लगाकर पूरी तरह से बंद किया हुआ है। इसके उपरांत हाइवे अथारिटी के अधिकारी इस गलती को सुधारना पूरी तरह से भूल चुके हैं जिस कारण लोगों को रामा मंडी से घूम कर फ्लाईओवर पर चढ़ना पड़ता है। 


धरने के कारण जाम में फंसी एंबुलैंस
वहीं धरने के कारण यहां ट्रैफिक समस्या की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं,वहीं लंबे जाम में एंबुलैंस भी फंसी हुई है,जिससे मासूम जिंदगी खतरे में है। 

swetha