परागपुर अंडरब्रिज के चल रहे काम का विधायक राजेन्द्र बेरी ने लिया जायजा

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 11:11 AM (IST)

जालंधर(महेश): सैंट्रल हलके के विधायक राजेन्द्र बेरी ने परागपुर में सलेमपुर मसंदा व तल्हण को जाते मार्ग पर आते रेलवे फाटक के पास बन रहे अंडरब्रिज के चल रहे काम का रविवार को जायजा लिया। विधायक बेरी ने कहा कि इस अंडरब्रिज के शुरू होने से खासकर गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह जी तल्हण में जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बहुत लाभ पहुंचेगा क्योंकि रास्ते में आते रेलवे फाटक के कारण लोगों को अपना काफी समय बर्बाद करना पड़ता था।

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन नजदीक ही होने के कारण वहां से अक्सर ट्रेनों का आना-जाना लगा रहता है। राजेन्द्र बेरी ने बताया कि काफी समय से लोगों की मांग थी कि यहां अंडरब्रिज बनाया जाए, जिसे कांग्रेस सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही संतोख सिंह चौधरी सांसद इस अंडरब्रिज का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

Edited By

Sunita sarangal