मकान मालिक के बेटे ने किया मासूम बच्ची से दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 09:07 AM (IST)

जालंधर(शौरी): महानगर में छोटी बच्चियों से दुष्कर्म करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अवतार नगर गली नंबर-13 में एक युवक ने करीब 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी तक दीं। बच्ची का शोर सुनकर उसकी मां भागती हुई घटना स्थल पर पहुंची और शोर मचाया। मौके पर पहुंची थाना भार्गव कैप की पुलिस ने आरोपी शुभम (20) पुत्र सतपाल निवासी गली नंबर-13 अवतार नगर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर किराए के कमरे में रहती है। मकान मालिक का बेटा अक्सर उनके कमरे में आया-जाया करता था। सोमवार को बच्ची की मां कमरे से बाहर गई थी,इसी का फायदा उठा कर आरोपी युवक कमरे में गया और बच्ची के साथ खेल-खेल में उससे दुष्कर्म करने के लिए उसके कपड़े उतार दिए।आरोपी की हरकतों से बच्ची को दर्द हुआ और वह रोने लगी। बच्ची की मां ने रोने की आवाज सुनी तो कमरे में पहुंची। उसने देखा कि युवक उसकी बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। गौर हो कि अवतार नगर में कुछ दिन पहले ही एक नाबालिगा से युवक ने छेडखानी की तो लोगों ने उसकी छित्तर परेड कर उसे थाना भार्गव कैंप की पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।  

swetha