रेप केसःपुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग, CCTV कैमरे में कैद नहीं हुए दुष्कर्मी

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 08:35 AM (IST)

जालंधर (राजेश): बीते दिन नंदनपुर रोड विवेकानंद पार्क के नजदीक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है पर पुलिस के हाथ अभी कोई सुराग नहीं लगा है। थाना-1 में दुष्कर्म करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

वहीं पीड़ित लड़की की हालत दोपहर को स्थिर बताई जा रही थी। ए.डी.सी.पी. मनदीप सिंह ने मौके पर जाकर लड़की के घर में जांच की व इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की भी जांच की पर कैमरे में लुटेरों की तस्वीर कैद नहीं हो पाई। वहीं जिस सरकारी कैमरे से पुलिस को उम्मीद थी वह कैमरा ही खराब निकला।

पुलिस ने इलाके में जाकर लोगों से भी पूछताछ की पर कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। वहीं दुष्कर्म करने वाले पीड़ित लड़की के घर से जिस मोबाइल को लूट ले गए थे, पुलिस उस मोबाइल की जांच करवा रही है। वहीं पुलिस देर रात ज्वाला नगर में महिला की हुई लूट के साथ दुष्कर्म वाली वारदात को जोड़ कर देख रही है। 

Anjna