पिछले कई सालों से अंबाला में ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे थे रीटा बावा के कातिल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2019 - 09:43 AM (IST)

जालंधर(स.ह.): के.एम.वी. कालेज की पिं्र. रीटा बावा कत्ल केस के मुख्य आरोपी काफी सालों से अंबाला में ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अंबाला में रेड भी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग चुके थे। वे मनोज यादव के अरैस्ट होने के बाद ही फरार हो गए थे। 

आरोपी सचिन यादव व राम कुमार रामू को पकडऩे के लिए अंबाला गई पुलिस की टीम सोमवार को वापस लौट आई। पुलिस ने अंबाला में कुछ लोगों से इनपुट भी लिए हैं। बताया जा रहा है कि एक साल पहले मनोज यादव इन लोगों से अंबाला में मिलने भी आया था। मनोज से की पूछताछ में मिले इनपुट को डिवैल्प करने के बाद पुलिस ने रेड तो की, लेकिन मनोज के पकड़े जाने की सूचना दोनों आरोपियों को पहले ही मिल चुकी थी।

पुलिस ने मनोज का रिमांड खत्म होने के बाद उसे सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मनोज ने पुलिस को बताया कि रीटा बावा के कत्ल के बाद करीब 2 साल वे इधर-उधर ठिकाने बनाकर छुपते रहे, लेकिन उसके बाद से वे अंबाला में ही काम कर रहे थे। बता दें कि रीटा बावा सहित 4 लोगों की हत्या के केस में अब तक कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस केस के मुख्य आरोपी सचिन यादव व रामू फरार हैं। ज्वैलर गणेश को भी पुलिस ने नामजद किया था और उसे भी भगौड़ा घोषित किया जा चुका है।

swetha