रिफ्रैशमैंट रूम बंद होने से 1000 सेना के जवानों को नहीं मिला खाना

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 09:07 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन पर बने रिफ्रैशमैंट रूम के बंद होने की वजह से आम यात्रियों के अलावा सेना के जवानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से जम्मू तवी जा रही इलैक्शन स्पैशल ट्रेन में 1000 सेना के जवानों के लिए खाने का ऑर्डर आई.आर.सी.टी.सी. ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के रिफ्रैशमैंट रूम संचालक को दिया था, लेकिन रिफ्रैशमैंट रूम बंद होने की वजह से खाना तैयार नहीं करवाया जा सका। इस कारम जवानों को खाने से वंचित रहना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि जालंधर सिटी स्टेशन पर जवानों के लिए खाना तैयार न होने पर आई.आर.सी.टी.सी. ने फिरोजपुर स्टेशन पर उन्हें खाना दिलाया। जवानों को बिना खाने के काफी लंबा सफर तय करना पड़ा। 

उल्लेखनीय है कि 10 मई को फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर त्रिलोक सिंह ने सिटी स्टेशन पर चैकिंग के दौरान रिफ्रैशमैंट रूम का फूड लाइसैंस खत्म पाया, जिसके बाद उन्होंने रूम को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए। रिफ्रैशमैंट रूम संचालक ने तर्क दिया था कि उन्होंने फूड लाइसैंस रिन्यू करवाने के लिए आई.आर.सी.टी.सी. को ऑनलाइन आवेदन दिया हुआ है। डी.सी.एम. के आदेशों का हवाला देते हुए स्टेशन अधीक्षक आर.के. बहल ने रिफ्रैशमैंट रूम बंद करवा दिया था। पिछले करीब एक सप्ताह से रिफ्रैशमैंट रूम बंद होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। 

swetha