सीमांत क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों के लिए भिजवाई 486वें ट्रक की सामग्री

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 08:14 AM (IST)

जालन्धर(जोगिन्द्र संधू): पाकिस्तान द्वारा अतीत में की गई घिनौनी हरकतों कारण भारत के विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले लोगों को भारी जानी तथा माली नुक्सान सहन करना पड़ा है। इन प्रभावित लोगों में जम्मू-कश्मीर के लाखों परिवार तथा पंजाब के सीमांत इलाकों में रहने वाले अनगिनत लोग भी शामिल हैं। पाकिस्तान से लगती सीमा के किनारे बसे गुरदासपुर जिले के लोग तो हर समय दहशत के माहौल में गुजारते हैं। आज भी इन सीमांत गांवों की हालत 1947 से पहले जैसी ही है। जनप्रतिनिधि तथा सरकारी अधिकारी  इन प्रदेशों से दूर ही रहते हैं। इस कारण आज भी इन गांवों में सहूलियतें नाममात्र ही हैं। कड़ी मेहनत-मशक्कत के बावजूद बहुत से लोग अपनी प्रतिदिन की जरूरतों की पूर्ति भी नहीं कर पाते।

पंजाब केसरी पत्र समूह के प्रमुख संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा जी ने इन लोगों की मुश्किलों को समझते हुए इन्हें सहायता उपलब्ध करवाने का फैसला किया। ऐसे प्रयत्नों के तहत ही गत दिनों सीमांत क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों के लिए 486वें ट्रक की राहत सामग्री भिजवाई गई। इस बार की राहत सामग्री लुधियाना  से  श्री  राज  कुमार  वर्मा के परिवार द्वारा भिजवाई गई थी। सामग्री भिजवाने के इस कार्य में प्रवेश कुमार वर्मा, जगदीश बजाज, रमेश गुंबर, बिट्टू गुंबर, शाम लाल कपूर तथा हरदियाल सिंह अमन ने भी अहम भूमिका निभाई।

पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा जी द्वारा राहत सामग्री के इस ट्रक को गत दिनों जालन्धर से श्री रामनवमी उत्सव कमेटी के एक विशेष समागम के अवसर पर रवाना किया गया था, जिसमें पंजाब भर की धार्मिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री ओ.पी.  सोनी, लोक निर्माण मंत्री विजयइंद्र सिंगला, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, विधायक सुशील रिंकू, एस.जी.एल. चैरीटेबल ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन महिन्द्र सिंह रियाड़, योगाचार्य वरिन्द्र शर्मा तथा लायन जे.बी. सिंह चौधरी अम्बैसेडर ऑफ गुडविल भी मौजूद थे। 

swetha