कोल्ड स्टोर मालिक के घर को चोरों ने बनाया निशाना

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 09:04 AM (IST)

जालंधर: थाना मकसूदां के अधीन पड़ते गांव बुलंदपुर स्थित एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से 75 हजार रुपए, चांदी के बर्तन, सोने की चेन चोरी कर ले गए। घटना संबंधी घर के मालिक को सुबह पता चला, जिसने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कृष्णवीर सिंह धामी निवासी बुलंदपुर ने बताया कि वह कोल्ड स्टोर में बनी रिहायश में रात को सोए हुए थे। जैसे हीवह सुबह 6 बजे उठे और पाठ करने वाले कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था, जो कमरे से थोड़ी दूरी पर है। दरवाजा खोलने की कोशिश करने के बाद जब बाहर देखा तो खिड़की टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो सारी अलमारियां खुली हुई थीं, जिनमें पड़े सारे चांदी के बर्तन गायब थे।

दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहां पड़े 75 हजार रुपए व सोने की चेन भी गायब थी। कृष्णवीर सिंह ने बताया कि घटना संबंधी थाना मकसूदां की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। थाना मकसूदां की पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है व जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात को सुलझा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोल्ड स्टोर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे होने के बावजूद चोर कैमरों में कैद नहीं हुए। वहीं धामी का कहना है कि चोर दूसरी तरफ से आए, जहां कैमरे नहीं लगे थे।

Vatika