घर में अकेली महिला पाकर अलमारी से लूटे 17 हजार, एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 11:14 AM (IST)

जालंधर (राजेश): घर में अकेली पाकर महिला के घर घुस हथियारों के बल पर लूट करने वाले को थाना-1 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके बाकी के 2 साथी अभी फरार हैं। 
थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि परमिन्द्र कौर पत्नी भुपिन्द्र सिंह निवासी अशोक विहार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बीते दिन घर में अकेली थी।

उसके पति, जोकि ड्राइवर हैं, वह काम पर गए थे कि दोपहर करीब 12 बजे & व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर उसके घर में आए, जिन्होंने जबरन उसकी अलमारी से 17 हजार रुपए निकाल लिए। महिला ने बताया कि लूट करने वालों में से एक को वह जानती है जिसका नाम काला है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा-&92 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने जसवीर सिंह उर्फ काला पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी नव ’योति कालोनी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाकी के 2 साथियों की तलाश की जा रही है। 

Vatika