24 घंटों में पकड़े गए महिला की बाली झपटने वाले, 2 और वारदातें भी मानीं

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 10:44 AM (IST)

जालंधर(महेश): प्रवेश कुमारी पत्नी गुरनाम सिंह निवासी गणेेश नगर, रामा मंडी के कान से सोने की बाली झपटने वाले 2 लुटेरों को थाना रामा मंडी की पुलिस ने 24 घंटों में पकड़़ लिया है। 

थाना रामा मंडी के प्रभारी इंस्पैक्टर जीवन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा कपूर पिंड के नजदीक से पकड़े गए उक्त दोनों लुटेरों ने पूछताछ में 2 और लूट की वारदातें भी मानी हैं। उनकी पहचान प्रभलव कुमार गेला पुत्र हुसन लाल व सन्नी कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार दोनों निवासी कपूर पिंड थाना देहाती पुलिस पतारा, जालंधर के रूप में हुई है। उनसे 3 वारदातों को अंजाम देने के लिए प्रयोग किया गया पल्सर मोटरसाइकिल व 2 सोने की बालियां बरामद हुई हैं। दोनों ने एक बाली प्रवेश कुमारी के कान से और दूसरी बाली किशनपुरा निवासी महिला रानी पत्नी विनोद की छीनी थी। 

इंस्पैक्टर जीवन सिंह ने बताया कि राहुल सुमन पुत्र तरसेम लाल निवासी दशमेश नगर का गुरु नानकपुरा फाटक के नजदीक से लूटा गया मोबाइल फोन लुटेेरों से बरामद करना अभी बाकी है। दोनों के खिलाफ थाना रामा मंडी में केस दर्ज किया गया है जबकि इससे पहले भी इसी थाने में &79-बी के 2 केस दर्ज हैं। उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर और पूछताछ की जा रही है। गेला व सन्नी किसी बाइक के पीछे बैठी हुई महिला या पैदल जा रही महिला तथा पैदल जातेे समय फोन पर बात करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

Vatika