ट्रांसपोर्ट कंट्रेक्टकर के घर लाखों की चोरी

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 03:24 PM (IST)

जालंधर(वरूण):वडाला चौक नजदीक मान नगर में चोरों ने ट्रांसपोर्ट कंट्रेक्टकर के घर से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मनोहर सोहता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का होशियारपुर से आप्रेशन करवाया था। इस कारण सारा परिवार अस्पताल में था। शनिवार देर रात जब उनका बेटा घर आया तो घर के ताले टुटे हुए थे।

सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर से 6 लाख रुपए के सोने के गहने व कैश पर हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। चोर नजदीक ही एक घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए हैं। चोरों की गिनती 7 थी।

swetha