ट्रेनों में पैसे मांगने वाले किन्नरों के खिलाफ आर.पी.एफ. ने की कार्रवाई

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 08:49 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार के निर्देशों पर ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने वाले किन्नरों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। 

आर.पी.एफ. के इंस्पैक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि विभिन्न ट्रेनों में चलाए गए अभियान के दौरान सिटी में 3 और जालंधर कैंट में 2 किन्नरों को पकड़ा गया है जिनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। किन्नरों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान को आने वाले दिनों में भी जारी रखा जाएगा। ट्रेनों में पैसे मांगना कानूनन जुर्म है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News