सांसद चौधरी संतोख सिंह ने होली के बहाने किया सियासी शक्ति प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 10:14 AM (IST)

जालंधर (धवन): कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने होली के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। होली के मौके पर उन्होंने अपने निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें कांग्रेसी विधायकों, मेयर व कौंसलरों को आमंत्रित किया गया था। इनके अलावा जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी समारोह में पहुंचे हुए थे। होली समारोह को देखते हुए सांसद संतोख सिंह ने ढोल व भंगड़े का भी आयोजन किया। 
PunjabKesari
चौधरी संतोख सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे विधायकों में रजिन्द्र बेरी, बावा हैनरी, चौधरी सुरिन्द्र सिंह, मार्कफैड के चेयरमैन अमरजीत सिंह समरा, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, पंजाब कांग्रेस कमेटी के महासचिव विक्रमजीत सिंह चौधरी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिन्द्र कौर, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष बलदेव सिंह देव, देहाती अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह लाली, पवन कुमार कौंसलर, पंजाब कांग्रेस के सचिव अतुल सूद, विजय दकोहा, मनोज अग्रवाल, अमरजीत कंग (ब्लाक प्रधान करतारपुर), हरभजन शेखे (ब्लाक प्रधान), प्रेमनाथ, दविन्द्र लसाड़ा, राकेश दुग्गल, बालक राम, मुकद्दर लाल, मंदीप सिंह जस्सल, बलराज ठाकुर, जगदीश गग, प्रभदयाल, मनोज मन्नू, दीपक गुप्ता, मिन्टू जुनेजा, महिन्द्र सिंह गुल्लू, अमरीक सिंह बागड़ी, हरकिशन बावा व 150 से अधिक सरपंच शामिल हुए। 

शाहकोट के कांग्रेसी विधायक हरदेव सिंह लाडी जालंधर से बाहर गए हुए थे जबकि कैंट के विधायक परगट सिंह शहर से बाहर थे इसलिए वह होली मिलन समारोह में सम्मिलित नहीं हो सके। कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह व उनकी पत्नी कर्मजीत कौर तथा पुत्र विक्रमजीत ने आए हुए सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ जमकर होली खेली तथा साथ ही सभी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में डट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से लोगों का मोह भंग हो चुका है तथा केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से नोटबंदी व जी.एस.टी. को लागू किया है उससे देश में समूचा व्यापार व उद्योग ही बर्बाद हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News