नोटबंदी व जी.एस.टी. का बदला लेने के लिए कांग्रेस को व्यापारी व उद्यमी वर्ग सत्ता में लाएं : संतोख सिंह

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 10:42 AM (IST)

जालंधर(धवन): कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने आज केन्द्र की मोदी सरकार पर एक और हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उसने देश में नोटबंदी व आधी-अधूरी जी.एस.टी. को लागू करके देश में आॢथक प्रगति को बाधित किया। वह व्यापारियों व उद्यमियों के साथ बैठक कर रहे थे।

बैठक में उद्योगपति सुदर्शन शर्मा, राजकरण सिंह, विकास कत्याल, पंकज आहूजा, राजन गुप्ता, संजीव अग्रवाल, रूपिन्द्र नंदा, भूपिन्द्र सिंह जौली, गगन मोंगा, राजीव मित्तल, राजन चोपड़ा, गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह व अन्य भी शामिल हुए। सांसद के साथ पंजाब कांग्रेस कमेटी के महासचिव विक्रमजीत सिंह व अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।

चौधरी ने कहा कि अब भाजपा व मोदी सरकार से बदला लेने का समय आ गया है, जिसके लिए व्यापारियों व उद्यमियों को कमर कस लेनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताकर केन्द्र में उसकी सरकार बनाई जाए। इससे व्यापारी व उद्यमी वर्ग नोटबंदी व जी.एस.टी. का बदला भाजपा व मोदी सरकार से ले सकेंगे। 

सांसद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुले मन से व्यापारियों व उद्यमियों के मसलों को हल करने के प्रति कृतसंकल्प हैं। 3 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद मोदी सरकार की आंखें खुलीं, जिसके बाद उसने जी.एस.टी. में संशोधन करने शुरू किए। अब भाजपा को सबक सिखा दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सोच उद्योगों व व्यापार को आगे ले जाने की है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को ग्रीन ट्रिब्यूनल से क्लीयरैंस लेने जैसे मसलों को वह संसद में उठाएंगे। 

स्क्रीनिंग कमेटी से हरी झंडी मिलते ही आदमपुर में भी लांच किया अभियान
सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कल दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हरी झंडी मिलते ही आदमपुर में भी आज सुबह चुनावी अभियान लांच कर दिया है। उन्होंने आदमपुर के कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें चुनावों को लेकर रणनीति व तैयारियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह लाली व अन्य भी थे। बाद में उन्होंने उदेसियां गांव में भी कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक करके उन्हें चुनावों के लिए गतिशील किया। 

swetha