जालंधर में महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 27 से

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 07:44 PM (IST)

जालंधर : पंजाब सरकार के निर्देशानुसार खेल विभाग की तरफ से महिला हाकी अकैडमी द्वारा सुरजीत हॉकी स्टेडियम में वर्ष 2021-22 सैशन के लिए महिला खिलाड़ियों के दाखिले के लिए 27 सितम्बर को चयन ट्रायल करवाए जा रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते जिला खेल आफिसर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अगर किसी कारण कोई खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए उक्त तारीख को उपस्थित नहीं हो सकती हैं तो वे 28 सितम्बर को अपना ट्रायल दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि ये ट्रायल लायलपुर खालसा फार वूमैन में सुबह 8.00 बजे से करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ये ट्रायल ओलम्पियन वरिंद्र सिंह और रजिंद्र सिंह (अर्जुन पुरस्कार विजेता) के निरीक्षण में करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भाग लेने वाली खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र, खेलों में मिले सर्टिफिकेट और उनकी फोटो कापियां और 2 ताजा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आने होंगे। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कोई टी.ए./डी.ए. नहीं दिया जाएगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor