सियासी पार्टियों के नुमाइंदों की मौजूदगी में EVM की पहली रैंडेमाइजेशन

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 10:07 AM (IST)

जालंधर(रविंदर): शाहकोट उपचुनाव में इस्तेमाल होने वाली ई.वी.एम. मशीनों की पहली रैंडेमाइजेशन मंगलवार को चुनाव कमीशन के आब्जर्वर, जिला प्रशासन के अधिकारियों और सियासी पार्टियों के नुमाइंदों की हाजिरी में की गई। 

इस मौके जनरल आब्जर्वर रविकांत जैन, जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र शर्मा, खर्चा आब्जर्वर सुरेश चंद मीणा व अन्य अधिकारी मौजूद थे। उपचुनाव के लिए कुल 236 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। आज कुल 350 कंट्रोलिंग यूनिटों, 360 बैलेट यूनिटों और 285 वी.वी. पैट की रैंडेमाइजेशन की गई। जिला चुनाव अधिकारी के मुताबिक कुछ ई.वी.एम. और वी.वी. पैट को आरक्षित रखा जाएगा ताकि किसी किस्म की तकनीकी खराबी आने पर इन मशीनों को तुरंत बदला जा सके।

इसके अलावा कुछ मशीनों को पोलिंग स्टाफ की सिखलाई के लिए भी आरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि दूसरी रैंडेमाइजेशन दौरान ई.वी.एम. व वी.वी. पैट को आपस में लिंक किया जाएगा। इस मौके पर ए.डी.सी. जसबीर सिंह, डायरैक्टर एन.आई.सी. अमोलक सिंह कलसी, जिला गाइडैंस काऊंसलर सुरजीत लाल हाजिर थे। 

Vatika