शाहकोट की रिकार्ड जीत कैप्टन सरकार के हक में फतवा : अवतार, बावा हैनरी

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 10:18 AM (IST)

जालंधर(चपड़ा): शाहकोट उपचुनाव में कांग्रेस को रिकार्ड जीत देकर जनता ने कै. अमरेन्द्र सरकार के हक में फतवा दिया है। उक्त शब्द पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी व विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने अपने कार्यालय में जीत का जश्र मना रहे कार्यकत्र्ताओं को अपने संबोधन में कहे। पूर्व मंत्री हैनरी ने बताया कि पंजाब की जनता ने आल इंडिया कांग्रेस के प्रधान राहुल गांधी की सोच और प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की जन हितैषी योजनाओं पर अपनी मोहर लगाई है।

वर्ष 2014 के बाद से प्रदेश में हुए हरेक उप चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन को करारी पराजय का सामना करना पड़ा है। वहीं देश की जनता के अंदर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जो आक्रोश भरा है, वह अब खुलकर सामने आ रहा है। पिछले 26 वर्षों से शाहकोट की जनता अकाली-भाजपा के भ्रष्ट और लचर शासन व्यवस्था से खासी परेशान थी। अब शाहकोट की जीत के बाद यकीनन यह बदलाव प्रदेश के हित में होगा, साथ ही पंजाब में ड्रग्स और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं पर पूरी तरह लगाम लगेगी। 

विधायक बावा हैनरी ने कहा कि उप चुनाव की जीत से कांग्रेसी नेताओं और कार्यकत्र्ताओं की मेहनत रंग लाई है जिन्होंने दिन-रात एक करके अपने उम्मीदवार लाडी शेरोवलिया को मतों के भारी अंतर से जीत दिलवाई है। पिछले 10 साल में अकाली-भाजपा ने जनता को लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया। इनके नेताओं ने पंजाब को खोखला करके कंगाली की कगार पर छोड़ दिया था। विधायक हैनरी ने कहा देश की जनता मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है, आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र में कांग्रेस सरकार अवश्य बनाएगी।

Vatika