भारतीय सेना पर हमला करने पर शिव सेना हिंद ने चाइनीज एल.सी.डी. तोड़ी

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2020 - 10:35 AM (IST)

जालंधर(वरुण): भारतीय सेना पर हमला करने के विरोध में शिव सेना हिंद ने चाइनीज एल.सी.डी. तोड़ कर प्रदर्शन किया। शिव सेना हिंद ने आम लोगों को भी पूर्ण रूप से चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की। इस दौरान शिव सैनिकों ने अपने मोबाइलों से चाइनीज एप टिकटॉक को भी डिलीट कर दिया। 

शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय यूथ प्रधान ईशांत शर्मा ने चीन द्वारा भारतीय सेना पर हुए हमले की निंदा करते कहा कि भारतीय सेना भारत का शौर्य जिनकी शहादत को कभी नहीं भूला जा सकता। इस मौके पर राष्ट्रीय उप प्रधान संदीप पाहवा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन, जिला चेयरमैन सोहित शर्मा, मनी, जसबीर व अन्य लोग मौजूद थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News