श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर राज नगर में निकाला नगर कीर्तन

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 06:40 PM (IST)

जालंधरः राज नगर में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें अध्यक्ष जसविंदर सिंह, मलकीत सिंह, रछपाल सिंह और इलाके के गणमान्य लोग शामिल हुए।



गौरतलब है कि गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। इस बार 30 नवंबर, सोमवार को है। गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को पाकिस्तान में स्थित श्री ननकाना साहिब में हुआ था। गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन, कीर्तिन, अरदास और लंगर लगता है। प्रकाश पर्व पूरे नगर में प्रभात फेरियां निकालकर गुरु नानक देव के अनमोल वचनों को बताया जाता है।

Mohit