इच्छाओं में वृद्धि और दूसरों के प्रति द्वेष भाव ही पाप को निमंत्रण देता है: साध्वी गौरी भारती

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 11:16 AM (IST)

जालंधर(शास्त्री): प्रभु चरण कमलों की शरण प्राप्त इंसान प्रकृति के कठोर नियमों को भी लांघ सकता है। यहां पर प्रश्न यह उठता है कि फिर विद्वान, दार्शनिक, विज्ञानी, व्यापारी, शासक तथा जनता के नेता सर्वशक्तिमान भगवान के चरण कमलों की शरण क्यों नहीं ग्रहण करते? उक्त शब्द जन कल्याण सभा द्वारा करवाए जा रहे श्री राम दरबार में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, नूरमहल से पधारी साध्वी गौरी भारती ने कहे। 

उन्होंने कहा कि जन्म लेने के बाद रोग इस भौतिक शरीर को सताते हैं, आध्यात्मिक को नहीं, अत: जिसे आध्यात्मिक शरीर प्राप्त हो जाता है, वह भगवान को पा लेता है। शरीर त्यागते समय मनुष्य जिस-जिस भाव का स्मरण करता है, वह उस-उस भाव को निश्चित रूप से प्राप्त हो जाता है। इच्छाओं में वृद्धि और दूसरों से द्वेष भाव ही पाप को निमंत्रण देता है और ऐसी स्थिति जब भी किसी इंसान पर हावी हो जाती है तो वह धर्म, मान, अपमान की परवाह किए बिना एक ऐसी राह पर निकल पड़ता है जिसका अंत केवल विनाश ही होता है। इस अवसर पर मुख्य मेहमान के तौर पर पधारे श्री रामनवमी उत्सव कमेटी के प्रधान श्री विजय चोपड़ा ने ज्योति प्रज्वलित करने की रस्म अदा की तथा आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने मां-बाप बुजुर्गों के प्रति उदासीन है। उनके मन में बुजुर्गों के प्रति मान-सम्मान का भाव कम होता जा रहा है। बुजुर्गों के प्रति बेरुखी ही वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की वृद्धि होने का परिणाम है। 

PunjabKesari

इस मौके पर पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया, रविकांत जैन, लोकेश जैन, भारती शर्मा जिला प्रधान भाजपा कपूरथला, विनोद शर्मा पूर्व चेयरमैन, सुभाष भगत, मास्टर परस राम, राजेश भट्टी, सचिव पंजाब कांग्रेस कमेटी, मंजीत कौर खालसा, राजेश जैन, वी.एस. जसरोटिया, नवनीत जैन, अशोक जैन, संजीव जैन, अरुण बजाज, विनोद शर्मा, मनोहर लाल महाजन, पुरुषोत्तम हैप्पी, राहुल बाहरी, नरेंद्र जैन, रोहित जैन, सुखवीर चड्ढा, रूपाली भगत, सुमन सोंधी आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।  इस दौरान संस्था द्वारा 10 बुजुर्गों तथा 5 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधान अजय जोशी ने मंच का संचालन करते हुए सभी आए हुए विशिष्टातिथियों का स्वागत किया जबकि चीफ आर्गेनाइजर सतीश जोशी ने संस्था की समस्त गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। इस दौरान लक्की कूपन ड्रॉ भी निकाले गए तथा विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News