जो सुख सत्संग में है वह और कहीं नहीं : स्वामी धर्म विवेक

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 09:46 AM (IST)

जालंधर(कोहली): श्रीमद् भागवत गीता साधक मंडल द्वारा श्री राम मंदिर परिसर बस्ती शेख में आयोजित की गई 4 दिवसीय गीता ज्ञान भागवत कथा के विश्राम दिवस की कथा करते हुए मंडल के परमाध्यक्ष स्वामी धर्म विवेक ने श्री कृष्ण सुदामा की कथा का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया और कहा कि जीवन में सुख-दुख तो आने-जाने हैं। हमें कभी भी घबराना नहीं चाहिए व मीठी बोली बोलनी चाहिए। जो सुख सत्संग में है वह और कहीं नहीं है, क्योंकि बड़े ही भाग्य से मनुष्य तन मिलता है, जो देवताओं को भी दुर्लभ है। हमें सरल बनना चाहिए क्योंकि सरल हृदय वाले को ही भगवान मिलते हैं। 

समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पंजाब केसरी के श्री विजय चोपड़ा पधारे। उन्होंने कमेटी को समारोह की बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। मंडल द्वारा श्री विजय चोपड़ा को सम्मानित भी किया गया। विशेषातिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री जैकिशन सैनी ने मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। प्रधान गोरखनाथ उप्पल, चेयरमैन मनीष महेंद्रू ने सभी का स्वागत किया। मंच का संचालन करते महासचिव अजय मल्होत्रा ने कहा कि श्री विजय चोपड़ा की प्रेरणा द्वारा ही सारा कार्य किया जा रहा है। 

इस मौके पर अनिल राज शर्मा, सिद्धांत शर्मा द्वारा ‘सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो, दुनिया से मन को हटाकर तो देखो।’, ‘क्यों आके रो रहा है गोविंद की गली में, हर दर्द की दवा है गोविंद की गली में’ आदि भजनों से सभी को झूमने पर विवश कर दिया। योग गुरु वरिन्द्र शर्मा द्वारा भी भजन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नवनीत भल्ला, रघुकुल तिलक, पूजा उप्पल, नरेंद्र पिंकू, राम कुमार, भानु प्रताप, के.एल. दत्ता, राजकुमार कपूर, पवन भोढी, हुसन लाल, मनोहर लाल महाजन, श्याम सुंदर शर्मा, प्रवीण कोहली, रमा उप्पल, प्रदीप छाबड़ा, मट्टू शर्मा, विनोद बिट्टू, गायत्री, दिनेश कुमार, रिंपी चंदा, महेश महेंद्रू, इंद्र किशन चुघ आदि ने भरपूर सहयोग दिया। आरती उपरांत लंगर लगाया गया। 

swetha