सिलैंडरों से गैस चोरी करने वाला व चरस तस्कर काबू

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 10:04 AM (IST)

जालंधर (मृदुल): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने अवैध ढंग से सिलैंडरों में से गैस चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी और 250 ग्राम चरस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

एस.एच.ओ. बरजिंद्र सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. भूपिंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि मिट्ठू बस्ती निवासी जरनैल सिंह उर्फ निक्का अपने घर पर ही गैस सिलैंडरों में से गैस चोरी करके आगे लोगों को बेचता है। पुलिस ने आरोपी से 10 सिलैंडर भी बरामद किए हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दविंद्र यादव नामक व्यक्ति को 250 ग्राम चरस के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को बस्ती बावा खेल एरिया से ही गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

Anjna