81वें स्थापना दिवस पर सी.आर.पी.एफ. जवानों ने बड़ी संख्या में किया रक्तदान

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2020 - 10:12 AM (IST)

जालंधर(पुनीत): सी.आर.पी.एफ. की 13वीं वाहिनी द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 81वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ के सैक्टर-43 स्थित हैडक्वार्टर-13 बटालियन में लगाए गए रक्तदान कैंप में बड़ी संख्या में जवानों ने रक्तदान किया।

कमांडैंट हरमिन्द्र सिंह के निर्देश पर चंडीगढ़ के सैक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल के सहयोग से लगाए गए रक्तदान कैंप में सी.आर.पी.एफ. के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हरमिन्द्र सिंह ने जवानों को रक्तदान की महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, इससे आवश्यकता पड़ने पर इंसानी जिंदगी को बचाया जा सकता है। सभी को डाक्टरी सलाह के मुताबिक समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए, क्योंकि इसका कोई नुक्सान नहीं होता। रक्तदान जैसे आयोजन समय की आवश्यकता है, जिससे लोकसेवा की भावना पैदा होती है। 

इस मौके 13वीं बटालियन के द्वितीय कमांड अधिकारी जसविन्द्र सिंह, उप-कमांडैंट संजय सिंह, चिकित्सा अधिकारी डा. गुरजीत सिंह सहायक कमांडैंट रामबहादुर सिंह, अनिल कुमार, सरकारी अस्पताल से चिकित्सक डा. राजबीर चीमा, डा. अभितेष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News