स्टेडियम का कब्जा PNB के पास, बिजली बिल अदा कर रहा इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 02:13 PM (IST)

जालंधर (पुनीत): गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम का कब्जा पी.एन.बी. (पंजाब नैशनल बैंक) के पास है जबकि इसका बिजली का बिल इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट द्वारा अदा किया जा रहा है। 2011 में 94.97 एकड़ स्कीम के लिए ट्रस्ट ने बैंक से 175 करोड़ रुपए का लोन लिया था। 

इसके लिए 577 करोड़ की सम्पत्ति गिरवी रखी गई थी जिसमें गुरु गोबिंद  सिंह स्टेडियम भी शामिल है। स्टेडियम की वैल्यू बैंक द्वारा 288 करोड़ रुपए लगाई गई थी। 31 मार्च को 112 करोड़ रुपए का लोन बकाया था और ट्रस्ट का अकाऊंट एन.पी.ए. हो गया। इसके बाद स्टेडियम पर कब्जे करने की कार्रवाई शुरू की गई। बैंक द्वारा ट्रस्ट को इस संबंध में जुलाई में नोटिस भिजवाया गया। ट्रस्ट द्वारा 15 अगस्त को स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का हवाला देकर स्टेडियम सील न करने की रिक्वैस्ट की गई। पूरे घटनाक्रम में बैंक ने 28 अगस्त को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पर सिंबॉलिक कब्जा ले लिया। हालात यह हैं कि अभी भी स्टेडियम का बिजली बिल ट्रस्ट द्वारा अदा किया जा रहा है। इस बार बिजली बिल 69,480 रुपए आया है जिसके लिए ट्रस्ट द्वारा चैक भिजवाया जा रहा है। ई.ओ. सुरेन्द्र कुमारी से जब इस बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगली बार का बिल अदा करने से पहले कानूनी राय ली जाएगी। 

मंगलवार तक नहीं होंगे ट्रस्ट के अधिकतर कामकाज
ट्रस्ट की ई.ओ. सुरेन्द्र कुमारी इन्हांसमैंट के एक केस को लेकर दिल्ली गई हैं। ट्रस्ट की सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार 7 दिसम्बर को पेशी है। शनिवार व रविवार को दफ्तर बंद रहेगा। ई.ओ. 10 दिसम्बर को चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग में हिस्सा लेने जा रही हैं जिसके चलते अब वह मंगलवार को दफ्तर आ पाएंगी। इसके चलते ट्रस्ट के पब्लिक डीङ्क्षलग के अधिकतर काम मंगलवार को ही हो पाएंगे। आज भी ट्रस्ट कार्यालय खाली-खाली नजर आया क्योंकि 3-4 कर्मचारी छुट्टी पर थे जबकि 4 कर्मचारी दिल्ली में हैं।


10 को चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग होगी अहम 
चंडीगढ़ में होने वाली रिव्यू मीटिंग हेतु ट्रस्ट द्वारा तैयारी कर ली गई है। ट्रस्ट अपने कई पैंङ्क्षडग कार्यों को मीटिंग में रखेगा। इसमें ट्रस्ट की बेचने वाली जायदादों के रेट फिक्स करना, डबल एंट्री सिस्टम को लागू करना, पैंडिंग कोर्ट केस पर विचार-विमर्श, डिफाल्टरों की प्रापर्टी को जब्त करने बारे कार्रवाई, 5 करोड़ की ट्रांसफर एंट्री, कर्मचारियों की शॉर्टेज जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। 


पी.एन.बी. जल्द लेगा फिजीकली पोजैशन: गगरानी 
पी.एन.बी. द्वारा स्टेडियम का फिजीकली पोजैशन लेने हेतु कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। फिजीकली पोजैशन लेने के बाद ट्रस्ट द्वारा स्टेडियम को नीलाम करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैंक मैनेजर के.सी. गगरानी का कहना है कि प्रशासन से कानूनी अनुमति ली जा रही है जिसके लिए वह अपने वकील के माध्यम से अपना पक्ष रख रहे हैं। बैंक द्वारा ट्रस्ट अधिकारियों के साथ रूटीन में सम्पर्क किया जा रहा है, यदि ट्रस्ट अपने अकाऊंट को एन.पी.ए. से बाहर निकालने के लिए बनती राशि अदा करता है तो बैंक द्वारा कार्रवाई को रोका जा सकता है। 

Vatika