नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 21 तक बढ़ी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 08:35 AM (IST)

जालंधर(खुराना): पंजाब स्तर की कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जालंधर नगर निगम के कर्मचारियों ने भी अपनी हड़ताल 21 फरवरी तक बढ़ा दी है। इस सिलसिले में आज हड़ताली निगम स्टाफ की बैठक मिनिस्टीरियल यूनियन के प्रधान राजन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिस में बाकी पदाधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर अपनी मांगों संबंधी एक ज्ञापन निगम कमिश्नर को सौंपा और मांग रखी कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को जल्दी माने।

गौरतलब है कि निगम कर्मचारियों ने पिछले सप्ताह भी हड़ताल रखी थी जिस कारण निगम का कामकाज प्रभावित हो रहा है। निगम के रैवेन्यू पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। 

Anjna