6 दिन से 9वीं कक्षा की छात्रा गायब, पुलिस ढूंढने में नाकाम

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 11:47 AM (IST)

लोहियां खास(मनजीत): गांव गट्टी पीर बक्श से सरकारी हाई स्कूल गांव फतेहपुर भगवां में पढऩे आती 15 वर्षीय 9वीं कक्षा की छात्रा के स्कूल आते समय गायब हो जाने का समाचार मिला है। जानकारी देते हुए सरकारी हाई स्कूल इंचार्ज और गायब छात्रा की माता कुलवंत कौर ने बताया कि रोजाना की तरह सोनप्रीत अपने 6 साल के छोटे भाई के साथ घर से स्कूल के लिए गई थी। इस दौरान उसने आपने भाई को प्राइमरी स्कूल में छोड़ दिया, परंतु वह अपने हाई स्कूल नहीं पहुंची। वहीं उन्हें सूचना मिली थी कि यह लड़की किसी लड़के के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर लोहियां की ओर गई है। अब लड़की को गुम हुए 6 दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही है।  

मामला दर्ज, तलाश जारी : थाना प्रभारी 
थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की को मोटरसाइकिल पर ले जाने वाले लड़के के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। 

Edited By

Sunita sarangal