छात्राओं ने श्रद्धा भावना से लिया शब्द कीर्तन का आनंद

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 09:05 PM (IST)

जालंधर (विनीत): प्रेमचंद मारकंडा एस.डी. कॉलेजिएट सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्राओं ने सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब तथा पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का दौरा किया, एस.एस.सी. (भाग-1,2) की छात्राओं को अध्यात्म तथा विज्ञान के ज्ञान से अवगत करवाने के उदेश्य से हुए इस विजिट के तहत गुरुद्वारा बेर साहिब में छात्राओं ने श्रद्धा भावना से शबद गायन सुना तथा काली बेई के घाट का दौरा भी किया, जहां गुरु नानक देव जी ने पूर्णिमा की रात को ज्ञान प्राप्त किया था।

 

छात्राओं ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का दौरा करके आधुनिक साइंस की जानकारी हासिल की। उन्होंने लेजऱ बीम शो तथा थ्री डायमेंशन शो का भी आनंद लिया। छात्राओं ने मौसम के परिवर्तन पर शो भी देखे, जिसके तहत ओजोन परत के छेद पर ग्लोबल वार्मिंग और उस पर पडऩे वाले हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा स्कूल की छात्राओं ने इतिहास पूर्व मानव से आधुनिक मानव तक का सफर करने वाले चैंबर, बोटैनिकल गार्डन, जुरासिक पार्क का भी दौरा किया। इस दौरान छात्राओं के साथ प्रिसिपल डॉ. किरण अरोड़ा, इंचार्ज कुसुम मिड्डा, डॉ नीना मित्तल, लतिका रणदेव, साक्षी, कुसुम शर्मा भी मौजूद थीं। 
 

bharti