कांग्रेसी नेता कहलवाने वाले जस्सा फिरोजपुरिया के दामाद ने निगला जहर

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 09:22 AM (IST)

जालंधर(राजेश): खुद को कांग्रेसी नेता कहने वाले कई मामलों में नामजद रहे जस्सा फिरोजपुरियां के दामाद ने उससे परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। 

जहरीला पदार्थ निगलने वाले की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी न्यू गुरु नानक नगर को गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया व बाद में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत देर रात तक नाजुक बनी हुई थी। गुरमीत के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुर सहित अन्य 2 लोगों को बताया है। गुरमीत के भाई अमरीक सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह कारपैंटर का काम करता है जिसकी शादी करीब 4 साल पहले जस्सा फिरोजपुरियां नामक व्यक्ति की बेटी के साथ हुई थी।

अमरीक ने बताया कि शादी के बाद से उसका ससुर उसे परेशान करता था तथा पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी है। पत्नी की थाना-1 में भी शिकायत दी हुई है कि उक्त लोग उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। उनकी धमकियों से परेशान होकर गुरमीत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस संबंध में थाना-1 की पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस देर रात मामले की जांच कर रही थी। 

swetha